कमर दर्द के लिए कौन सा तेल है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 17:02

कमर दर्द से राहत पाने के लिए इन 5 तेलों से करें मालिश-

1. सरसों का तेल

अगर आप कमर दर्द से परेशान हैं, तो इस समस्या को दूर करने के लिए सरसों का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं, सरसों के तेल से मालिश करने से मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव से राहत मिलती है। इसके लिए आप सरसों के तेल में 2-4 कलियां लहसुन की डालकर खौला लें। फिर तेल को ठंडा कर लें और प्रभावित स्थान पर लगाएं। इसके बाद 5-7 मिनट के लिए हल्के हाथों से मसाज करें। सरसों के तेल से मालिश करने से कमर के दर्द से राहत मिल सकती है।

2. तिल का तेल

कमर के दर्द से राहत पाने के लिए तिल का तेल भी आपके काम आ सकता है। तिल के तेल से मालिश करने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और दर्द की समस्या दूर होती है। तिल का तेल मांसपेशियों की ऐंठन से भी छुटकारा दिला सकता है। कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए तिल के तेल को हल्का गर्म कर लें। अब इस तेल से प्रभावित स्थान की मालिश करें। ऐसा करने से आपको दर्द से आराम मिलेगा।


3. जैतून का तेल

जैतून के तेल से मालिश करने से कमर के दर्द और जकड़न की समस्या दूर हो सकती है। जैतून के तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मांसपेशियों की ऐंठन दूर होती है। यदि कमर के दर्द से परशान हैं, तो गर्म जैतून के तेल को प्रभावित स्थान पर लगाएं। अब हल्के हाथों से कमर की मालिश करें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से कमर दर्द से छुटकारा मिल सकता है।


4. बादाम का तेल

बादाम के तेल से मालिश करने से कमर दर्द की समस्या से निजात पाया जा सकता है। बता दें कि बादाम का तेल गर्म होता है। ऐसे में, इस तेल से मालिश करने से कमर के दर्द और ऐंठन की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए बादाम के तेल से कमर की 10 मिनट तक हल्की मालिश करें। ऐसे नियमित रूप से करने से कमर का दर्द धीरे-धीरे गायब हो जाएगा।


5. अरंडी का तेल

अरंडी का तेल यानि कैस्टर ऑयल कमर के दर्द से छुटकारा दिला सकता है। इस तेल से मालिश करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है। अरंडी का तेल शरीर में दर्द और सूजन को कम करने में भी काफी प्रभावी होता है। अगर आप कमर के दर्द से परेशान हैं, तो अरंडी के तेल की मालिश से आपको काफी फायदा होगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info